Uttar Pradesh : Minister of State Pandit Sunil Bharala comment about ram mandir-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 27, 2026 10:59 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

योगी आदित्यनाथ के मंत्री ने राम मंदिर बनने को लेकर किया यह दावा

khaskhabar.com: गुरुवार, 29 अगस्त 2019 2:24 PM (IST)
योगी आदित्यनाथ के मंत्री ने राम मंदिर बनने को लेकर किया यह दावा
लखनऊ। अयोध्या राम जन्मभूमि को लेकर जहां सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई चल रही है, वहीं उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार में दर्जा प्राप्त राज्यमंत्री सुनील भराला ने दावा किया है कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के कार्यकाल में राममंदिर बन जाएगा। उत्तर प्रदेश श्रम कल्याण परिषद के अध्यक्ष व दर्जा प्राप्त राज्य मंत्री पंडित सुनील भराला ने पत्रकरों से कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के पास अपार शक्ति है। इसी कारण उत्तर प्रदेश में उनके कार्यकाल में ही अयोध्या में एक भव्य राम मंदिर का निर्माण होगा। मंत्री पंडित सुनील भराला ने दावा करते हुए कहा कि भगवान राम का मंदिर निश्चित रूप से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के कार्यकाल में बनाया जाएगा। वे एक निर्णायक व्यक्ति हैं। वे अपने हाथों से मंदिर का निर्माण करेंगे। उनके पास तो अपार शक्ति है। सुनील भराला ने कहा कि भाजपा की सरकार में माहौल बदला है। अब कांवड़ यात्रा में डीजे पर प्रतिबंध नहीं है। जो अधिकारी कांवड़ यात्रा का विरोध करते थे, अब वही यात्रा पर पुष्प वर्षा कर रहे हैं। सुप्रीम कोर्ट का प्रतिबंध शादी-ब्याह, बारात व रात में होने वाले कार्यों पर है। धार्मिक यात्रा पर डीजे पर प्रतिबंध नहीं है। उन्होंने कहा रामनवमी पर भी पुष्प वर्षा करवाई जाएगी।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

1/2
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement