Uttar Pradesh: Brother, sister death in jhansi -m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 29, 2026 2:30 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

उत्तरप्रदेश के झांसी में आग से भाई, बहन जिंदा जले, कोहराम मचा

khaskhabar.com: शुक्रवार, 24 अप्रैल 2020 11:32 AM (IST)
उत्तरप्रदेश के झांसी में आग से भाई, बहन जिंदा जले, कोहराम मचा
झांसी । उत्तर प्रदेश में झांसी जिले के ककरबई थाना क्षेत्र के सिया गांव में गुरुवार दोपहर खेल-खेल में बच्चों से झोपड़ी में आग लग गयी। इसकी चपेट में आकर मासूम भाई और बहन की जलकर मौत हो गई है। ग्रामीण क्षेत्र के पुलिस अधीक्षक (एसपी) राहुल मिठास ने शुक्रवार को बताया कि गुरुवार दोपहर सिया गांव में करनपाल सिंह के बच्चे संजना (4), सिम्मी (3) और विशाल (2) घर से कुछ दूरी पर खेत में बनी झोपड़ी में खेल रहे थे। इसी दौरान वहां रखी माचिस की तीली बच्चों ने जला दिया, जिससे झोपड़ी में आग लग गयी। इस बीच संजना (4) मचान से कूदकर अपने परिजनों को बताने चली गयी, लेकिन तब तक झोपड़ी आग की लपटों से घिर गई और सिम्मी (3) व उसका दो साल का भाई विशाल आग में बुरी तरह से झुलस गया।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

1/2
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement