अंकारा। तुर्की के राष्ट्रपति रेसेप तैयप एर्दोगन ने सोमवार को कहा कि
उत्तरी सीरिया से अमेरिकी स्पेशल ऑपरेशन्स फोर्स के कम से कम 27 जवानों को
हटा लिया गया है क्योंकि फ्री सीरियन आर्मी (एफएसए) अमेरिका का हस्तक्षेप
नहीं चाहती।
समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक राष्ट्रपति एर्दोगन ने संयुक्त राष्ट्र
महासभा सत्र में भाग लेने के लिए न्यूयार्क रवाना होने से पहले कहा, फ्री
सीरियन आर्मी अमेरिका का हस्तक्षेप नहीं चाहती क्योंकि अमेरिकी अधिकारियों
के व्यवहार के कारण समस्या बढ गई थी।
अमेरिका ने आतंकवादी संगठन इस्लामिक स्टेट (आईएस) के खिलाफ ल़डाई में
तुर्की की सेना के सहयोग के लिए उत्तर सीरिया में स्पेशल ऑपरेशन फोर्स के
30 से अधिक सैनिकों की तैनाती की घोषणा की थी।