US to pull 7000 troops from Afghanistan-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 5:15 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

अफगानिस्तान से 7,000 सैनिकों को वापस बुलाएगा अमेरिका

khaskhabar.com: शुक्रवार, 21 दिसम्बर 2018 10:58 AM (IST)
अफगानिस्तान से 7,000 सैनिकों को वापस बुलाएगा अमेरिका
वाशिंगटन। डोनाल्ड ट्रंप प्रशासन अफगानिस्तान से तैनात हजारों अमेरिकी सैनिकों को वापस बुलाने की योजना बना रहा है। अमेरिकी मीडिया ने यह जानकारी दी। अज्ञात अधिकारियों के हवाले से रिपोर्टों में कहा गया है कि महीने भर के अंदर ृकरीब 7,000 सैनिक वतन लौट सकते हैं। समाचार पत्र वाशिंगटन पोस्ट ने गुरुवार को बताया कि जल्द ही व्हाइट हाउस के चीफ ऑफ स्टाफ पद छोडऩे जा रहे जॉन केली और व्हाइट हाउस के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार जॉन बोल्टन सहित ट्रंप के वरिष्ठ कैबिनेट अधिकारियों के विरोध के बावजूद इस पर विचार किया जा रहा है। अमेरिकी राष्ट्रपति द्वारा सीरिया से सैनिकों के हटाए जाने की घोषणा के एक दिन बाद यह खबर सामने आई है। बीबीसी के मुताबिक, कुर्दिश नेतृत्व वाले एक गठबंधन ने चेतावनी देते हुए कहा कि इससे एक खालीपन हो जाएगा और इस्लामिक स्टेट फिर से खड़ा हो सकता है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

1/2
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement