Advertisement
अमेरिकी विदेश मंत्री ने अफगान शांति पर खलीलजाद से मुलाकात की

अफगान शांति वार्ता 12 सितंबर, 2020 को शुरू हुई थी। यह वार्ता अफगानिस्तान में आंतरिक युद्ध को समाप्त करने के लिए पिछले साल फरवरी में अमेरिका-तालिबान शांति समझौते के बाद शुरू हुई थी, जिसमें अफगानिस्तान में हजारों अमेरिकी सेनाओं की वापसी का रास्ता प्रशस्त करने के बात कही गई थी। इसके साथ ही शर्त रखी गई थी कि अफगानिस्तान में शांति कायम होगी।
पद संभालने के बाद अपने पहले मीडिया संबोधन में पिछले महीने के अंत में पेंटागन के प्रेस सचिव जॉन किर्बी ने दावा किया था कि तालिबान ऐतिहासिक समझौते को खतरे में डाल रहा है।
उन्होंने 28 जनवरी को प्रेस ब्रीफिंग में कहा, "तालिबान ने अपनी प्रतिबद्धताओं को पूरा नहीं किया है। जब तक वह आतंकवाद का साथ छोड़ने और अफगानिस्तानी सुरक्षा बलों पर हिंसक हमले बंद करने की अपनी प्रतिबद्धता पूरी नहीं करता, तब तक समझौता वार्ता के लिए कोई राह निकलना काफी कठिन है।"
इसके जवाब में तालिबान के एक प्रवक्ता मोहम्मद नईम ने एक अफगान मीडिया आउटलेट को बताया कि समूह समझौते के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा था, "हम दूसरे पक्ष को उनकी प्रतिबद्धताओं पर अडिग रहने के लिए कहते हैं।"
अफगानिस्तान में युद्ध जैसे हालात हैं, जिसमें लगभग 2,400 अमेरिकी सैन्यकर्मियों की मौत हो चुकी है।
पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक समय देश से सेना की पूर्ण वापसी की मांग की थी, लेकिन सेना और पेंटागन के उनके कुछ वरिष्ठ सहयोगियों ने अधिक सतर्क ²ष्टिकोण का सुझाव दिया।
वर्तमान में अफगानिस्तान में लगभग 2,500 अमेरिकी सैनिक हैं।
--आईएएनएस
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
प्रमुख खबरें
Advertisement
Traffic
Features


