US reiterates Kashmir a bilateral issue-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 20, 2026 9:38 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

अमेरिका ने फिर कहा, कश्मीर द्विपक्षीय मुद्दा

khaskhabar.com: शुक्रवार, 07 अक्टूबर 2016 2:56 PM (IST)
अमेरिका ने फिर कहा, कश्मीर द्विपक्षीय मुद्दा
वाशिंगटन। भारत और पाकिस्तान के बीच जारी तनाव के बीच अमेरिका ने एक बार फिर कहा कि कश्मीर दो दक्षिण एशियाई देशों के बीच द्विपक्षीय मुद्दा है। अमेरिका के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता जॉन किर्बी ने गुरुवार को यहां एक दैनिक प्रेस ब्रीफिंग में कहा, कश्मीर मुद्दे पर हमारा रुख नहीं बदला है। हम चाहते हैं कि इसका समाधान दोनों पक्ष आपसी बातचीत से निकालें। उन्होंने कहा, हम यह भी चाहते हैं कि दोनों पक्षों के बीच जारी तनाव दूर हो और उनके बीच सार्थक वार्ता हो, जिसके जरिये वे द्विपक्षीय मुद्दों का समाधान ढूंढ सकें।

1/3
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement