US : 25 people are dead after a tornado ripped throughTennessee and destroyed numerous homes-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 29, 2026 4:18 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

अमेरिका में बवंडर, 25 लोगों की मौत और कई लापता, टेनेसी में आपातकाल घोषित

khaskhabar.com: बुधवार, 04 मार्च 2020 4:16 PM (IST)
अमेरिका में बवंडर, 25 लोगों की मौत और कई लापता, टेनेसी में आपातकाल घोषित
अटलांटा। टेनेसी राज्य में आए बवंडर में अब तक कम से कम 25 लोगों की मौत हो गई है, वहीं कई लोग लापता हैं। घायलों की संख्या अब तक निर्धारित नहीं की जा सकी है। राज्य प्रशासन के अनुसार, हाल के वर्षों में यह टेनेसी में आई आपदाओं में सबसे बड़ी आपदा है। टेनेसी इमरजेंसी मैनेजमेंट एजेंसी (टेमा) ने जानकारी दी है कि इस आपदा से नैशविले शहर में खासी क्षति हुई है। टेनेसी में अब आपातकाल घोषित कर दिया गया है। समाचार एजेंसी एफे के मुताबिक, आपातकालीन श्रमिकों को कई शव मलबे में दबे हुए मिले हैं। मेट्रोपॉलीटन पुलिस ने अपने ट्विटर अकाउंट के जरिए कहा है कि नैशविले शहर में करीब 40 इमारतें ध्वस्त हुई हैं। यहां गैस का रिसाव होने की भी आशंका है। पुतनाम काउंटी के शेरिफ के ऑफिस ने कहा है कि मूल रूप से तूफान ने कुकविले और बैक्सटर शहरों के बीच दस्तक दी, जहां कई घर नष्ट हो गए। टेमा ने कहा है कि तूफान के कारण डेविडसन, विल्सन, पुतनाम और जैक्सन काउंटीज के 73000 से ज्यादा घरों और इमारतों में बिजली आपूर्ति ठप है। इसके अलावा यहां की रोडवेज, पुलों और बिजली के खंभों को नुकसान पहुंचा है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

1/2
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement