अमेरिका में बवंडर, 25 लोगों की मौत और कई लापता, टेनेसी में आपातकाल घोषित
khaskhabar.com: बुधवार, 04 मार्च 2020 4:17 PM (IST)
इन हालातों को देखते हुए टेनेसी के गर्वनर बिल ली ने राज्य में आपातकाल की
घोषणा की है और चार शरणार्थी केन्द्र खोलने की बात कही है। गवर्नर ने
प्रभावित इलाकों का दौरा भी किया। राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने मंगलवार को
घोषणा की कि वे तूफान से हुए नुकसान के बारे में जानने के लिए राज्य का
दौरा करेंगे। राज्य के अधिकारियों ने जनता से आग्रह किया है कि क्षति के
मूल्यांकन के दौरान वे घरों के अंदर रहें।
इसके अलावा इलाके के गैर-जरूरी
सार्वजनिक इमारतों और कई स्कूलों को भी बंद कर दिया गया है। हालांकि इलाके
का मुख्य एयरपोर्ट नैशविले अंतरराष्ट्रीय चालू है और पश्चिमी नैशविले के
जॉन सी ट्यून एयरपोर्ट ने कहा है कि यहां काफी नुकसान हुआ है। नैशविले के
महापौर जॉन कूपर ने कहा कि घायलों को अस्पताल भेज दिया गया है। स्थानीय
मीडिया के मुताबिक करीब 150 लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
मंगलवार को टेनेसी में प्राइमरी चुनाव हैं, जिसमें से कई मतगणना स्थल तूफान
से प्रभावित हुए। इन बूथ को अब अन्य स्थान पर शिफ्ट किया जाएगा, ताकि लोग
मतदान कर सकें। एक्यूवेदर वेब साइट के मुताबिक इस साल अमेरिका में बवंडर का
सीजन असामान्य रूप से बढ़ा है, जिसमें 141 ट्विस्टर्स दर्ज किए गए, जो कि
1991 और 2015 के औसत 68 से दोगुना है। (IANS)