Advertisement
आसन पर टिप्पणी को लेकर विधानसभा में हंगामा, कार्यवाही एक घंटे के लिए स्थगित

दरअसल, प्रकरण की शुरुआत शून्यकाल में उस समय हुई जब विपक्ष के नेता टीकाराम जूली ने गुरुवार शाम को हुए घटनाक्रम का जिक्र करते हुए आसन से विपक्ष की सदस्यों के लिए संरक्षण मांगा। जूली ने कहा कि टीका टिप्पणी की शुरूआत सत्तापक्ष की ओऱ से होती है। जब विपक्ष के लोग जवाब में कुछ कहते हैं तो आसन से उन्हें ही डांटा जाता है। जबकि आसन से विपक्ष को सबसे ज्यादा संरक्षण मिलना चाहिए।
जूली ने कहा कि यहां तक कि जब विपक्ष का नेता सदन में कुछ बोल रहा होता है तब भी सत्ता पक्ष के लोग व्यवधान करते हैं। उन्हें आसन द्वारा कुछ नहीं कहा जा सकता। गुरुवार के घटनाक्रम के दौरान असंसदीय शब्दों को कार्यवाही से निकाले जाने की स्पीकर देवनानी के आश्वासन पर जूली बोले- यू-ट्यूब के माध्यम से मीडिया में सब छप जाता है। फिर शब्दों का कार्यवाही से निकाले जाने का क्या औचित्य है।
जूली ने कहा कि हम आसन का पूरा सम्मान करते हैं औऱ कोई भी गरिमा को नहीं गिराना चाहता। लेकिन, अपनी बात रखने सुप्रीम कोर्ट या हाईकोर्ट थोड़े ही जाएंगे। यहीं अपनी बात रखेंगे। जूली ने यह भी आरोप लगाया कि विपक्ष की ओऱ से जो सवाल सरकार से पूछे जाते हैं, मंत्री उनका जवाब ठीक से सदन में नहीं देते हैं। सवाल कुछ होता और मंत्रियों द्वारा जवाब कुछ दिया जाता है। वे पूरी तैयारी करके नहीं आते हैं। निर्दलीय विधायक यूनुस खान ने भी इस बात का समर्थन किया।
इस पर संसदीय कार्यमंत्री जोगाराम पटेल ने विपक्ष के सभी आरोपों को सिरे से खारिज कर दिया। उन्होंने कहा कि सत्तापक्ष चाहता है कि सदन ठीक से चले। विपक्ष के लोगों को सवालों के माध्यम से जनता की समस्याएं यहां उठाने का पूरा मौका मिले। सरकार के सभी मंत्री पूरी तैयारी के साथ सदन में आते हैं और विस्तार से सवालों का जवाब देते हैं। सदन का माहौल खराब करने और टोका-टाकी की शुरूआत विपक्षी सदस्यों की ओऱ से होती है।
सरकारी मुख्य सचेतक जोगेश्वर गर्ग ने कहा कि सत्तापक्ष पूरी जिम्मेदारी के साथ सदन को चलाना चाहता है। मंत्रियों की ओर से तथ्यों के साथ पूरा जवाब दिया जाता है। वे विपक्ष के नेता की भावना का सम्मान करते हैं। उन्होंने आश्वस्त किया कि सत्तापक्ष की ओर से कोई सदस्य आपके असम्मान जैसी परिस्थिति पैदा नहीं करेगा। आपका पूरा सम्मान रहेगा और रहना भी चाहिए। गुरुवार के घटनाक्रम की रिकॉर्डिग देखी है। लेकिन, उसमें असंसदीय जैसा कुछ नहीं बोला है। अगर असंसदीय होगा तो स्पीकर उसे कार्य़वाही से निकाल देते। आसन की कृपा विपक्ष के लोगों पर ज्यादा रहती है, इसलिए उन्हें महसूस होता है कि उन्हें ही ज्यादा टोका जा रहा है।
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
जयपुर
Advertisement
राजस्थान से
सर्वाधिक पढ़ी गई
Advertisement
Traffic
Features


