सपा सांसद रामगोपाल यादव ने कहा कि इस मामले की जांच होनी चाहिए और
रिपोर्ट सदन में रखी जानी चाहिए। वहीं, जदयू सांसद शरद यादव ने कहा कि
सरकार इसकी जांच के तुरंत आदेश दें। मायावती ने कहा कि इस मामले को राजनीति
से अलग हटकर देखना चाहिए और मामले की निष्पक्ष जांच होनी चाहिए। राज्यसभा
में ममता बनर्जी की सुरक्षा का मुद्दा कांग्रेस नेता गुलाम नबी आजाद ने
उठाया।
गौरतलब है कि कोलकाता स्थित एनएससीबीआई हवाईअड्डे पर बुधवार रात
निजी एयरलाइन कंपनी का एक विमान आधे घंटे से अधिक समय तक शहर के आसमान में
चक्कर लगाता रहा जिसमें पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी सवार थीं।
इस पर तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) ने आरोप लगाया कि यह पार्टी अध्यक्ष ममता
बनर्जी को मारने का एक षड्यंत्र था। राज्यसभा में केंद्रीय नागरिक उड्डयन
राज्यमंत्री जयंत सिन्हा ने कहा कि ट्रैफिक के वक्त विमान हवा में करीब 30
मिनट तक रहता है। इंडिगो और दूसरी फ्लाइट्स ने कहा है कि ईंधन की कमी थी।
हम डीजीसीए के जरिए जांच कराएंगे। हम यह भी देखेंगे कि मामले की आपराधिक
जांच हो सकती है या नहीं। उन्होंने कहा कि ममता की फ्लाइट उतरने से पहले 2
और फ्लाइट उतरने वाली थी, जब तक ममता का प्लेन फ्यूल में कमी बताता तब तक 2
फ्लाइट को उतरने की इजाजत दे दी गई थी। हर एक व्यक्ति की जान कीमती है।
दोनों सदनों में गर्माया रहा ममता बनर्जी फ्लाइट मुद्दा सौ घंटे काम करो, नौ हजार रुपए लो