नई दिल्ली। नोटबंदी और जम्मू-कश्मीर के नगरोटा में हुए आतंकी हमले में शहीद
जवानों को श्रद्धांजलि देने की मांग के बाद गुरुवार को विपक्ष दलों ने
टीएमसी प्रमुख ममता बनर्जी की सुरक्षा का मुद्दा उठाकर सदन में हंगामा
दिया। टीएमसी के सुदीप बंधोपाध्याय ने कहा कि ममता की फ्लाइट में पर्याप्त
ईंधन नहीं होने से ममता की जान को खतरा हो सकता था। यह एक साजिश थी। इसके
बाद इस मामले की जांच को लेकर लोकसभा और राज्यसभा, दोनों सदनों में हंगामा
हुआ। मामले में हस्तक्षेप करते हुए नागरिक उड्डयन मंत्री अशोक गजपति राजू
ने कहा कि डीजीसीए ने तीन विमानों में कम ईंधन होने के मामले में जांच का
आदेश दिया है, जिनमें से कोलकाता उतरने वाले एक विमान में पश्चिम बंगाल की
मुख्यमंत्री ममता बनर्जी सवार थीं।
विपक्ष ने की थी जांच की मांग खास ख़बर Exclusive: सदियों पुरानी
सोहराय को बचाने का बीड़ा उठाया महिलाओं ने See photos