uproar in parliament on demonisation -m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 1:16 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

दोनों सदनों की कार्यवाही14 तक स्थगित

khaskhabar.com: शुक्रवार, 09 दिसम्बर 2016 10:47 PM (IST)
दोनों सदनों की कार्यवाही14 तक स्थगित
नोटबंदी पर आज भी संसद में हंगामा जारी रहा। नोटबंदी पर जारी गतिरोध कम होने का नाम नहीं ले रहा है। वहीं भारी हंगामे के बाद दोनों सदनों की कार्यवाही बुधवार तक के लिए स्थगित कर दी गई है। इस बीच कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने लोकसभा स्पीकर से मुलाकात की और सदन में बीजेपी सदस्यों की ओर से किए जा रहे हंगामे पर नाराजगी जताई है। इससे पहले नोटबंदी पर जारी गतिरोध अब सुलझता हुआ प्रतीत हो रहा था। विपक्षी दल नोटबंदी पर बिना नियमों में उलझे अब चर्चा को तैयार हैं। विपक्षी पार्टियों के नेताओं की मीटिंग में फैसला हुआ कि अगर प्रश्नकाल स्थगित होगा तो हाउस चलाएंगे। कांग्रेस की नेता अंबिका सोनी ने कहा कि हम चाहते हैं कि संसद चले लेकिन ये सरकार की भी जिम्मेदारी है कि प्रक्रिया का पालन करें और संसद की कार्यवाही सुनिश्चित कराए।
-> खास खबर EXCLUSIVE : देवराहा बाबा की कहानी,बाबा बालकदास की जुबानी

1/2
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement