UPCA में उथल-पुथल, राजीव शुक्ला समेत 6 दिग्गजों ने दिए इस्तीफे
khaskhabar.com: शुक्रवार, 27 जनवरी 2017 12:42 PM (IST)
लखनऊ। उत्तर प्रदेश क्रिकेट संघ (यूपीसीए) के सचिव राजीव शुक्ला ने गुरुवार को कार्यकारी समिति की बैठक के बाद आधिकारिक तौर पर अपने पद से इस्तीफा दे दिया। राजीव शुक्ला के साथ पांच अन्य पदाधिकारियों ने भी पद छोड़ दिया है। यह फैसला लोढ़ा समिति की सिफारिशों पर सुप्रीम कोर्ट के आए फैसले के बाद लिया गया। राजीव शुक्ला के इस्तीफा देने के बाद अब संयुक्त सचिव युद्धवीर सिंह कार्यवाहक सचिव के तौर पर काम देखेंगे।
राजीव शुक्ला के अलावा कोषाध्यक्ष केएन टंडन, संघ के उपाध्यक्ष ताहिर हसन, एमएम मिश्रा, बीसी जैन और संयुक्त सचिव शुहैब अहमद भी अपने पद से हट गए हैं। संघ के दूसरे संयुक्त सचिव रियासत अली को कार्यवाहक कोषाध्यक्ष बनाया गया है।