लखनऊ। उत्तर प्रदेश को उसकी नई और देश की
सर्वश्रेष्ठ फिल्म नीति के लिए तेलंगाना के रामोजी फिल्मसिटी में आयोजित इंडिवुड
फिल्म सिटी कार्निवाल के दौरान इंटरनेशनल बिज़नस अवार्ड 2016 से सम्मानित किया गया।
मुख्यमंत्री को यह पुरस्कार प्राप्त करने के लिए आमंत्रित किया गया था परंतु
मंत्रिमंडल के विस्तार में व्यस्तता के कारण सीएम नहीं जा सके। यूपी फिल्मबन्धु के
संयुक्त सचिव दिनेध कुमार सहगल ने यह पुरस्कार प्राप्त किया।