Advertisement
यूपी: कवरेज करने से पहले पत्रकारों को लेनी होगी करौली बाबा से मान्यता

एफआईआर दर्ज होने के बाद से 22 फरवरी, 2023 को डॉक्टर और बाबा के बीच बातचीत का एक वीडियो भी वायरल हुआ है।
पुलिस ने मामले में जांच शुरू कर दी है।
पुलिस सूत्रों के अनुसार जांच टीम करौली बाबा को नोटिस जारी कर बयान दर्ज करने की तैयारी में है।
डीसीपी साउथ सलमान ताज पाटिल ने कहा, आश्रम से घटना वाले दिन के सीसीटीवी फुटेज हासिल करने का भी प्रयास किया जा रहा है। हम आरोपों का पता लगाने के लिए सीसीटीवी फुटेज को स्कैन करेंगे। सबूतों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
उन्होंने कहा, हम शिकायतकर्ता की मेडिकल रिपोर्ट को मामले का हिस्सा बनाएंगे। अगर मेडिकल रिपोर्ट निजी है, तो कानूनी राय ली जाएगी और जांच में शामिल किया जाएगा। डॉक्टर और उसके परिवार के बयान दर्ज किए जाएंगे। यदि वह कानपुर नहीं आते है, जांचकर्ता उनका बयान दर्ज करने के लिए नोएडा जाएंगे। जो तथ्य सामने आएंगे, उनके आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।(आईएएनएस)
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
कानपुर
Advertisement
उत्तर प्रदेश से
सर्वाधिक पढ़ी गई
Advertisement
Traffic
Features


