यूपी के सभी 18 वर्ष के युवाओं को मिलेगा स्मार्ट फोन, प्रस्ताव मंजूर
khaskhabar.com: शुक्रवार, 09 सितम्बर 2016 08:27 AM (IST)
लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की अध्यक्षता में गुरूवार को कैबिनेट की बैठक सम्पन्न हुई। बैठक में एक तरफ जहां उप्र में नई युवा नीतिबनाने पर सहमति बनी वहीं दूसरी ओर राज्य में आने वाले समय में स्मार्ट फोन बांटने के प्रस्ताव को भी मंजूर कर लिया गया। इसके लिये जल्द ही रजिस्ट्रेशनशुरू किया जायेगा। रजिस्ट्रेशन कराने वाले की उम्र न्यूनतम १८ साल होना चाहिए।