Advertisement
यूपी के विकास को एक नई दिशा और गति मिली - राज्यपाल

मुख्यमंत्री ने कहा कि नये वित्तीय वर्ष में दूसरे राज्यों से जुड़े 54 मार्गों के सौन्दर्यीकरण और उनसे जुड़े मार्गों के लिए 1333 करोड़ रुपए की व्यवस्था की गई है। नये वित्तीय वर्ष में प्रदेश के अंदर 26 तहसीलों और 81 विकास खण्डों को 02 लेन सम्पर्क मार्ग से जोड़ने के लिए 1500 करोड़ रुपए की व्यवस्था की गई है। कई वर्षों से लम्बित बाण सागर नहर परियोजना का कार्य पूरा हो गया है। शहरों में बेहतर यातायात व्यवस्था मुहैया कराने के प्रयासों का उल्लेख करते हुए उन्होंने कहा कि 33 हजार करोड़ रुपए की लागत से कानपुर, आगरा व मेरठ में मेट्रो रेल की योजना लायी जा रही है। इसके अलावा नोएडा व ग्रेटर नोएडा की मेट्रो रेल योजना भी सितम्बर, 2018 तक क्रियाशील कर दी जाएगी।
योगी ने कहा कि महिलाओं की सुविधा के लिए 50 पिंक बसों की सेवा आरम्भ की जा रही है। इनमें से 10 बसों में ड्राइवर व कंडक्टर भी महिलाएं होंगी। उन्होंने कहा कि पश्चिमी उत्तर प्रदेश के आलू उत्पादक किसानों के लिए आलू विकास बोर्ड की स्थापना की जाएगी। साथ ही, प्रदेश में 02 सेन्टर आॅफ एक्सीलेन्स फाॅर पोटैटो की स्थापना की जाएगी। इन केन्द्रों पर आलू उत्पादकों को एक ही स्थान पर उत्पादन, प्रसंस्करण, विपणन एवं निर्यात के लिए अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर व्यावहारिक प्रशिक्षण उपलब्ध कराया जाएगा।
ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
लखनऊ
Advertisement
उत्तर प्रदेश से
सर्वाधिक पढ़ी गई
Advertisement
Traffic
Features



