UP Congress president said, there should be a high-level investigation into the Kanpur case-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 29, 2026 1:16 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

यूपी कांग्रेस अध्यक्ष बोले, कानपुर कांड की उच्चस्तरीय जांच हो

khaskhabar.com: सोमवार, 06 जुलाई 2020 8:35 PM (IST)
यूपी कांग्रेस अध्यक्ष बोले, कानपुर कांड की उच्चस्तरीय जांच हो
लखनऊ । उत्तर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू ने अपराधी विकास दुबे के साथ सत्तारूढ़ दल के विधायकों का नाम आने पर भाजपा पर हमला बोला और कहा कि आरोपों की उच्चस्तरीय जांच की जानी चाहिए। लल्लू ने यहां सोमवार को जारी अपने बयान में कहा कि भाजपा के संरक्षण में गुंडे-मफियाओं के फलने-फूलने के तामाम साक्ष्य सामने आ रहे हैं। सभी आरोपों की उच्चस्तरीय जांच की जानी चाहिए। जांच में सामने आएगा कि किस तरह से भाजपा नेता और विधायक माफियाओं से सांठगांठ कर आमजन की सुरक्षा को खतरे में डाल रहे हैं। लल्लू ने कहा कि विकास दुबे को कुछ समय पहले एसटीएफ ने राजधानी में गिरफ्तार किया था और उस समय के उसके बयानों से साफ हो गया है कि भाजपा के दो विधायकों से उसके गहरे संबंध रहे हैं। यह सब सार्वजनिक हो चुका है कि किस तरह से भाजपा नेताओं और विधायकों की शह पर विकास दुबे ने आतंक का साम्राज्य स्थापित कर रखा था। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि उनकी पार्टी का पहले दिन से मानना है कि भाजपा की मदद के बगैर विकास दुबे जैसे अपराधी खुलेआम नहीं घूम सकते हैं। उन्होंने कहा कि राज्य की जनता को यह जानना चाहिए कि कैसे सत्ताधारी दल के नेताओं व विधायकों की मदद से विकास दुबे जैसे हिस्ट्रीशीटर अपनी आपराधिक गतिविधियां संचालित करता रहा।
कानपुर के चौबेपुर के बिकरू में सीओ समेत आठ पुलिस जवानों की हत्या में शामिल रहे मोस्टवांटेड विकास दुबे का वीडियो और ऑडियो वायरल हो रहा है, जिसमें उसने दो विधायकों के नाम लिए हैं। हालांकि ये वीडियो काफी पुराना बताया जा रहा है, लेकिन ऑडियो को लेकर संदेह बना है। टीवी चौनलों पर वीडियो और ऑडियो प्रसारित होने के बाद दोनों विधायकों ने भी अपना पक्ष रखा है।
एक विधायक ने विकास से कभी कोई संबंध न होने और न कभी मिलने की बात कही है, वहीं दूसरे विधायक ने ऐसे वीडियो की जांच कराने और मामला ऊपर तक रखने की बात कही है।
--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement