UP CM Yogi Adityanath to Visit Ayodha today, first CM since 2002 to visit Ram Lalla-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 26, 2026 10:40 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

योगी ने किए रामलला के दर्शन, बनारस की तर्ज पर सरयू तट पर आरती का ऐलान

khaskhabar.com: बुधवार, 31 मई 2017 12:55 PM (IST)
योगी ने किए रामलला के दर्शन, बनारस की तर्ज पर सरयू तट पर आरती का ऐलान
अयोध्या। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बुधवार सुबह अयोध्या पहुंचे और यहां उन्होंने हनुमानगढ़ी और रामलला के दर्शन किए। मुख्यमंत्री ने सरयू तट पर सरयू नदी का पूजन भी किया और इसके बाद राम की पैड़ी का निरीक्षण किया। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अयोध्या दौरे पर हैं। मुख्यमंत्री बनने के बाद यह उनका पहला अयोध्या दौरा है। उनके दौरे को लेकर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। पूरा इलाका छावनी में तब्दील हो गया है। मुख्यमंत्री फैजाबाद हवाईपट्टी से सुबह नौ बजे अयोध्या पहुंचे थे और फिर वहां से सीधे हनुमानगढ़ी मंदिर पहुंचे। हनुमानगढ़ी 10 मिनट तक पूजा-अर्चना करने के बाद रामलला के दर्शन के लिए पहुंचे। संतों के साथ पूजा-अर्चना की और फिर सरयू घाट पहुंचे। सरयू मां की आरती की और पूजा के बाद राम की पैड़ी का निरीक्षण किया। उसके बाद वे अवध विश्वविद्यालय के लिए रवाना हो गए। अवध विश्वविद्यालय के सभागार में भाजपा कार्यकर्ताओं से मुलाकात करेंगे। आरती के बाद उन्होंने घाट से ही ऐलान किया कि अब बनारस की तरह सरयू तट पर भी आरती होगी।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

1/2
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement