UP CM Effigy combustion-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 4:52 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

शिमला में यूपी के सीएम का पुतला दहन

khaskhabar.com: शनिवार, 20 जुलाई 2019 1:51 PM (IST)
शिमला में यूपी के सीएम का पुतला दहन
शिमला । शिमला में कांग्रेस पार्टी की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका वाड्रा गांधी की उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा की गई गिरफ्तारी का विरोध करते हुए कांग्रेस पार्टी ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का पुतला दहन किया। कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष कुलदीप राठौर ने आरोप लगाया कि हर राज्य में भारतीय जनता पार्टी सत्ता में आने के बाद विपक्षी दलों के नेताओं का उत्पीड़न एवं हर मामले का राजनीतिकरण कर अपनी राजनीतिक रोटियां सेकने का काम करती आ रही है। उत्तर प्रदेश की कानून व्यवस्था पूर्ण रूप से चरमरा गई है तथा सोनभद्र मे हुई सामूहिक हत्याकण्ड की घटना इसका प्रत्यक्ष प्रमाण है। सामूहिक हत्याकाण्ड में मारे गये लोगों के परिजनों को सांत्वना देने जा रही कांग्रेस महामंत्री प्रियंका गांधी वाड्रा को केन्द्र सरकार के इशारे पर उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा गिरफ्तार कराया जाना इसका एक ताजा उदाहरण है ।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement