UP Chief Secretary asked to shift graft-accused IAS officer -m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 26, 2026 7:18 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

UP : भ्रष्टाचार के आरोपी IAS अधिकारी का ट्रांसफर करने का आग्रह

khaskhabar.com: शनिवार, 16 नवम्बर 2019 12:47 PM (IST)
UP : भ्रष्टाचार के आरोपी IAS अधिकारी का ट्रांसफर करने का आग्रह
लखनऊ। उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा पशुपालन विभाग में तैनात एक आईएएस अधिकारी के खिलाफ लगे आय से अधिक संपत्ति के आरोपों की सतर्कता जांच किए जाने की रिपोर्ट सामने आने के लगभग एक सप्ताह बाद विभाग के प्रधान सचिव ने मुख्य सचिव से जांच पूरी होने तक आरोपी अधिकारी का ट्रांसफर (स्थानांतरण) करने के लिए कहा है। प्रधान सचिव को छह नवंबर को भेजे गए पत्र में पशुपालन विभाग के प्रमुख सचिव बी.एल. मीणा ने बताया कि आपको अवगत कराना चाहता हूं कि वर्तमान में पशुपालन विभाग के सचिव के तौर पर तैनात सत्येंद्र कुमार सिंह (एस.के.सिंह) के खिलाफ जांच चल रही है। उन्होंने कहा कि चूंकि पशुपालन विभाग के सभी काम मुख्यमंत्री के निर्देशन में होते हैं और बहुत महत्वपूर्ण और संवेदनशील होते हैं, इसलिए आपसे निवेदन है कि पशुपालन विभाग के सचिव के खिलाफ चल रही जांच पूरी होने तक उनका किसी अन्य विभाग में इसी पद पर ट्रांसफर कर दिया जाए।" हालांकि मीणा से संपर्क करने की कोशिश की, लेकिन उन्होंने कॉल या मैसेज का कोई जवाब नहीं दिया। एक नवंबर को बताया था कि प्रदेश में योगी आदित्यनाथ सरकार ने आय से अधिक धन कमाने के आरोपी एक वरिष्ठ आईएएस अधिकारी के खिलाफ सतर्कता जांच शुरू की है। अधिकारी पर इसके अलावा नोएडा, ग्रेटर नोएडा और लखनऊ समेत कई अन्य स्थानों पर बेनामी संपत्तियां भी हैं।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

1/2
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement