UP by-polls: SP-BSP may spring a surprise on Yogi Adityanath-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 1:16 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

SP-BSP के समर्थन पर योगी आदित्यनाथ का तंज, जनता देगी उन्हें सजा

khaskhabar.com: सोमवार, 05 मार्च 2018 5:58 PM (IST)
SP-BSP के समर्थन पर योगी आदित्यनाथ का तंज,  जनता देगी उन्हें सजा
लखनऊ/गोरखपुर। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बहुजन समाज पार्टी (बसपा) द्वारा उपचुनाव में समाजवादी पार्टी (सपा) के समर्थन पर तंज कसते हुए सोमवार को कहा कि दोनों पार्टियों ने समाज को अपमानित करने का काम किया है, इसीलिए जनता ने इन्हें सजा दी है। मुख्यमंत्री ने कहा कि विकास का कोई विकल्प नहीं हो सकता है। उन्होंने कहा कि जातिवाद-परिवारवाद से किसी का भला नहीं हो सकता। गोरखपुर में एक चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए सोमवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने यह बातें कही। उन्होंने कहा कि जब तूफान आता है तो सांप और छछूंदर सब एक हो जाते हैं। उन्होंने कहा कि सपा और बसपा दोनों ही पार्टियों ने समाज को अपमानित किया है। इनके शासनकाल में कभी अयोध्या में प्रतिबंध लगा तो कभी कहीं और लगाया गया। योगी ने कहा कि हमने बिना भेदभाव के बिजली आपूर्ति शुरू की। शादी के लिए पहले सरकारें तब पैसा देती थी जब शादी हो जाती थी। लेकिन, हमारी सरकार ने मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के अंतर्गत 35 हजार रुपये की मदद शुरू की है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि हमने बच्चों को अच्छी किस्म की यूनिफार्म, जूते-मोजे और स्वेटर उपलब्ध कराए हैं। गोरखपुर एम्स का निर्माण तेजी से हो रहा है जिसके शुरू होते ही लोगों को इलाज के लिए बाहर नहीं जाना पड़ेगा। पहली बार किसानों को उनकी उपज का उचित दाम मिल रहा है।
--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement