UP: Burnt body of woman found, could not be identified.-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 29, 2026 4:21 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

यूपी: महिला का जला हुआ शव मिला, नहीं हो सकी पहचान

khaskhabar.com: शुक्रवार, 11 मार्च 2022 6:05 PM (IST)
यूपी: महिला का जला हुआ शव मिला, नहीं हो सकी पहचान
मेरठ। उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले के मुंडाली थाना क्षेत्र के गांव जिसोरी के जंगल में शुक्रवार सुबह एक महिला का जला हुआ शव मिला। आशंका जताई जा रही है कि महिला की हत्या करके शव को जलाया गया है। मृतका की पहचान नहीं हो सकी है। मुंडाली थाना क्षेत्र के गांव जिसोरी के जंगल में हरनाथपुर रोड पर सड़क किनारे ट्यूबवेल पर शुक्रवार सुबह करीब 6 बजे कुछ ग्रामीण वहां से गुजर रहे थे, तो उन्होंने एक महिला का शव देखा। ग्रामीणों ने जले शव की सूचना को पुलिस दी। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और आसपास के ग्रामीणों से शव की पहचान कराने का प्रयास किया गया, लेकिन पहचान नहीं हो सकी। थाना प्रभारी (एसएचओ) मुंडाली सुभाष सिंह ने बताया कि मृतक महिला की उम्र करीब 20 साल है। प्रारंभिक जांच के अनुसार महिला के गले में रस्सी बंधी थी जिससे साफ है की पहले उसकी गला घोंटकर हत्या की गई। फिर मृतका की पहचान मिटाने के लिए शव को जलाया गया। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। जबकि मृतका की पहचान कराने का प्रयास किया जा रहा है।
--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement