UP BJP State President Keshav Prasad Maurya addressed election rally in Jafrabad-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 29, 2026 4:25 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

केशव माैर्य ने सपा को सांपनाथ और बसपा को नागनाथ बताया

khaskhabar.com: सोमवार, 27 फ़रवरी 2017 6:29 PM (IST)
केशव माैर्य ने सपा को सांपनाथ और बसपा को नागनाथ बताया
जफराबाद। उत्तर प्रदेश की जनता के लिए सपा सांपनाथ तो बसपा नागनाथ है।इन दोनों पार्टियों की सरकार ने प्रदेश को केवल लूटने का काम किया है। इन्हें विकास से कोई लेना देना नहीं है।यह बातें सोमवार को क्षेत्र के इमलो गांव में आयोजित भाजपा की चुनावी सभा को संबोधित करते हुए पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष केशव प्रसाद मौर्या ने कही। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी ने घोषणा पत्र नहीं गरीब संकल्प पत्र बनाया है। प्रदेश में सरकार बनाने के बाद गरीबो के लिए गरीब कल्याण कार्ड बनेगा।जिसमे राशन ही नहीं बल्कि गरीबो को मुफ्त उपचार मिलेगा। इसी प्रकार चाहे किसी भी जाति समुदाय के गरीब के घर लड़की पैदा होगी तो उसके लिए भाग्य लक्ष्मी योजना के अन्तर्गत 50 हजार का बीमा सरकार देगी। बच्चियों को स्नातक तक तथा बच्चो को इंटर तक शिक्षा मुफ्त दी जाएगी। इसके साथ ही प्रदेश में उद्योग को बढ़ावा दिया जायेगा। जो उद्योगपति सपा बसपा की गलत नीतियों गुंडागर्दी के चलते प्रदेश में उद्योग नहीं लगाना चाहते थे।उन्हें भय मुक्त माहौल दिया जायेगा। उनको उद्योग लगाने के लिए सारी रियायते दी जाएंगी। लेकिन उनसे एक शर्त रखी जायेगी कि उन्हें 90 प्रतिशत रोजगार प्रदेश के बेरोजगार युवकों को देना होगा।
पूर्वांचल के विकास के लिए बोर्ड बनाया जायेगा। सरकार बनने के बाद सपा सरकार ने नौकरियों में इंटरव्यू के जरिये जो भ्रष्टाचार किया, उसका अंत किया जाएगा।
उन्होंने कहा कि राहुल गांधी ने प्रदेश की बदहाली को लेकर प्रदेश में खाट सभा किया।प्रदेश की सरकारों पर तमाम गंभीर आरोप लगाए।फिर अपनी राजनितिक ताकत का अहसास होते ही दोनों सहजादो ने गठबंधन कर लिया। अब वे मोदी जी को मिलकर रोकना चाहते है।जो अब संभव नहीं है।
प्रदेश के बूचड़खाने बंद कर देंगे
उन्होंने मायावती पर टिपण्णी करते हुए कहा कि उनका खेल ख़त्म हो चुका है। प्रदेश की जनता भाजपा की सरकार बनाने के लिए संकल्प ले चुकी है। उन्होंने कहा कि सरकार बनते ही प्रदेश के बूचड़खाने बंद कर दिए जाएंगे। किसानों का कर्ज माफ कर दिया जायेगा।बिजली पानी सड़के ठीक होंगी। मौर्य ने उपस्थित जन समूह से भाजपा प्रत्याशी डॉ हरेन्द्र प्रसाद सिंह को जिताने का संकल्प कराया। कार्यक्रम को पार्टी के राष्ट्रीय सचिव महेंद्र प्रताप सिंह,प्रदेश उपाध्यक्ष धर्मपाल सिंह ने भी संबोधित किया। इसके पूर्व मुख्य अथिति का डर हरेन्द्र प्रसाद सिंह,रामहित निषाद,शिवबालक मिश्र,अशोक श्रीवास्तव,संजीव सिंह,आदि ने माल्यर्पण कर स्वागत किया।कार्यक्रम की अध्यक्षता छविनाथ मौर्या तथा संचालन डॉ अजय कुमार सिंह ने किया।
इस मौके पर रामकुमार विन्द, मनोज मौर्या,पन्नालाल यादव,डॉ बद्री नाथ यादव, सर्वेश सिंह,बीरबल नोना,अमलेश मौर्या चंद्रशेखर पटेल रामसूरत सरोज,सहित भारी संख्या में लोग मौजूद रहे।

[ श्याम मसाले ने कराई घर घर में मौजूदगी दर्ज]

[ यहां मरने के बाद भी होती है शादी, मंडप में दूल्हा-दुल्हन...]

[ अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे]

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement