up bjp mla surendra singh controversial statement on unnao rape case-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 4:42 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

बीजेपी विधायक बोले, भगवान भी आ जाएं तब भी नहीं रुकेंगे रेप केस

khaskhabar.com: रविवार, 08 जुलाई 2018 12:40 PM (IST)
बीजेपी विधायक बोले, भगवान भी आ जाएं तब भी नहीं रुकेंगे रेप केस
लखनऊ। अक्सर अपने विवादित बयानों को लेकर सुर्खियों में रहने वाले उत्तर प्रदेश से बीजेपी विधायक सुरेंद्र सिंह एक बार फिर चर्चा में है। उत्तर प्रदेश के बलिया में उन्नाव की गैंगरेप की घटना पर प्रतिक्रिया देते हुए उन्होंने भद्दा बयान दिया है। सुरेंद्र सिंह ने कहा कि भगवाग भी आ जाए तो ऐसी घटनाओं पर रोक लगाना संभव नहीं है। उन्होंने ये भी कहा कि यह प्रदूषण संस्कार द्वारा नियंत्रित होगा, संविधान द्वारा नही। उत्तर प्रदेश के बलिया से विधायक सुरेंद्र सिंह ने कहा, भगवान आ जाएंगे तो इस घटना पर नियंत्र कर पाना संभव नहीं है। ये समाज का स्वाभाविक प्रदूषण है, इस प्रदूषण से कोई भी वंचित रहने वाला नहीं है। इसमें सभी अभिवावकों, बहनों, पुत्रियों और पुत्रों का धर्म है कि समाज को अपना परिवार समझ कर, सबको अपनी बहन समझ कर अपने धर्म का पालन करना चाहिए। सुरेंद्र सिंह यहीं नहीं रुके उन्होंने आगे कहा, खतरनाक अपराधी तो एनकाउंटर में मारे जाते हैं लेकिन बलात्कारियों के साथ ऐसा नहीं होता, वे सिर्फ जेल जाते हैं। यह हम सबका कर्तव्य है कि हम बच्चों को नैतिकता का पाठ पढ़ाएं।
पहले भी दे चुके हैं विवादित बयान

यह पहला मौका नहीं है जब विधायक सुरेंद्र सिंह के मुंह से विवादित बोल निकले हों। इससे पहले उन्होंने कहा था कि 2019 का लोकसभा चुनाव भगवान बनाम इस्लाम होगा। उन्होंने कहा, 2019 का चुनाव मोदी के चरित्र बनाम बेइमानों के बीच होना है। चरित्रवान बनाम चोरों के बीच होना है। इस्लाम बनाम भगवान के बीच होना है और इटली बनाम भारत के बीच होना है। मैं दावे के साथ कह रहा हूं कि बीजेपी जीतेगी तो भारत की गलियों में ढोल नगाड़े बजेंगे।
उत्तर प्रदेश के कैबिनेट मंत्री ओम प्रकाश राजभर के साथ सुरेंद्र सिंह की जुबानी जंग ने भी सुर्खियां बटोरी थीं। ओमप्रकाश राजभर और विधायक सुरेंद्र सिंह एक दूसरे की तुलना कुत्ते से कर रहे थे और मानसिक रूप से विक्षिप्त बता रहे थे।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement