khaskhabar.com: गुरुवार, 29 सितम्बर 2016 00:04 AM (IST)
गणेश दुबे, लखनऊ। पिछले दिनों समाजवादी परिवार में हुई कुर्सी की लड़ाई देश की सबसे बड़ी पारिवारिक सियासत की लड़ाई साबित हुई। जिसमें हासिल किसी को कुछ भी नहीं हुआ। हां पार्टी के बहुत से पदाधिकारी गण इस परिवार की लड़ाई में पीसे गए। कुछ ने इस्तीफा दिया और कुछ से लिया गया। कुछ पिछलग्गू और फायदेमंद मंत्री को पुनः मंत्री पद मिल गया। क्या इन सब बातों से प्रदेश की जनता को कुछ हासिल हुवा?