Up assembly election result Umar Abdullah on pm modi Slide 2-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 4:33 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

2019 नहीं, 2024 के चुनावों की तैयारी करनी चाहिए, भाजपा का मुकाबला नहीं

khaskhabar.com: रविवार, 12 मार्च 2017 09:35 AM (IST)
2019 नहीं, 2024 के चुनावों की तैयारी करनी चाहिए, भाजपा का मुकाबला नहीं
मोदी और भाजपा की तारीफ करने से बिफरी कांग्रेस ने उमर अब्दुल्ला पर तंज कसते हुए कहा कि नेशनल कॉन्फ्रेंस के नेता को अपने राज्य पर ध्यान देना चाहिए और अपने लोगों के मुद्दों का समाधान करना चाहिए। कांग्रेस के प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने कहा, अच्छा होगा कि राज्य के नेता राष्ट्रीय राजनीति पर बयान देने के बजाए अपने राज्य और वहां के लोगों पर ध्यान दें। उमर अब्दुल्ला हमारे मित्र हैं, हम उनका सम्मान करते हैं लेकिन उन्हें नेशनल कॉन्फ्रेंस और जम्मू-कश्मीर के मामलों पर ध्यान देने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि नेशनल कॉन्फ्रेंस पीडीपी से बुरी तरह हार गई और आज तक अपनी जड़ें नहीं जमा सकी। कांग्रेस उसका सहयोग करेगी, हमने साथ मिलकर सरकार चलाई है। अच्छा होगा कि क्षेत्रीय नेता राष्ट्रीय राजनीति पर बयान देने के बजाए अपने क्षेत्र में कड़ी मेहनत करें।

[ एकतरफा प्यार में सनकी आशिक ने लड़की की हत्या कर की आत्महत्या]

2/2
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
स�?थानीय ख़बरें
Advertisement