UP: A girl who had a love marriage in Banda committed suicide by hanging herself.-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 29, 2026 4:20 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

उप्र : बांदा में प्रेम विवाह करने वाली युवती ने फांसी लगाकर आत्महत्या की

khaskhabar.com: सोमवार, 18 दिसम्बर 2023 9:47 PM (IST)
उप्र : बांदा में प्रेम विवाह करने वाली युवती ने फांसी लगाकर आत्महत्या की
बांदा (उप्र) । उत्तर प्रदेश में बांदा जिले के पैलानी थाना क्षेत्र के सांडी गांव में दस माह पूर्व प्रेम विवाह करने वाली एक युवती ने सोमवार को फांसी लगाकर कथित रूप से आत्महत्या कर ली। यह जानकारी पुलिस ने दी। पैलानी थाना के उपनिरीक्षक (एसआई) मनोज पांडेय ने बताया कि सोमवार की सुबह सांडी गांव में किरण (20) अपने कच्चे मकान की अटारी में साड़ी से फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। उसके शव को पोस्टमॉर्टम के लिए सरकारी अस्पताल भेजा गया है। उन्होंने बताया कि किरण ने दस माह पूर्व सांडी गांव के युवक हरिओम निषाद से प्रेम विवाह किया था। युवती पड़ोसी गांव के रहने वाले रामगोपाल निषाद की बेटी है। दोनों परिवारों की रजामंदी से यह प्रेम विवाह काली देवी के मंदिर में संपन्न हुआ था।
पुलिस ने मृतका की सास प्रेमवती के हवाले से बताया कि रोजाना की भांति उसने घर का काम निपटाया और फिर उसने कच्चे मकान की अटारी में फांसी लगा लिया। घटना के वक्त उसकी सास घर के अन्य कार्यों में व्यस्त थी।
एसआई पांडेय ने बताया कि परिजन आत्महत्या के कारण नहीं बता सके। अभी तक इस सिलसिले में कोई तहरीर नहीं मिली है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement