UP 100 is the worlds first urban-rural Emergency Response System- cm -m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 4:56 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

यूपी 100 दुनिया का पहला अर्बन-रूरल इमरजेंसी रिस्पाॅन्स सिस्टम – सीएम

khaskhabar.com: रविवार, 11 दिसम्बर 2016 9:36 PM (IST)
यूपी 100 दुनिया का पहला अर्बन-रूरल इमरजेंसी रिस्पाॅन्स सिस्टम – सीएम
लखनऊ।मुख्यमंत्री अखिलेश यादव पुलिस सप्ताह के दौरान लोक भवन में वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के सम्मेलन को सम्बोधित करते हुए कहा है कि ‘यूपी-100’ परियोजना से प्रदेश की पुलिस व्यवस्था में बहुत बड़ा बदलाव आएगा। वर्तमान में प्रदेश के 11 जनपदों में संचालित यह परियोजना 15 दिसम्बर को कई अन्य जिलों में शुरू कर दी जाएगी। फील्ड स्तर पर अधिकारियों ने ‘आॅपरेशन स्माइल’ जैसे अच्छे कार्यों के माध्यम से पूरे प्रदेश और देश के लिए उदाहरण पेश किया है। उन्होंने कहा कि ‘यूपी-100’ देश का नहीं बल्कि पूरी दुनिया का पहला ऐसा इमरजेंसी रिस्पाॅन्स सिस्टम है, जो शहरी और ग्रामीण इलाके में रहने वाले सभी नागरिकों को समान रूप से सहायता मुहैया कराता है। खासखबर EXCLUSIVE: यूपी में कितने सियासी तीर चले,और कितने चलेंगे

1/4
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement