Advertisement
पिछले दो साल में विकास के अभूतपूर्व कार्य हुए : मदन दिलावर

सांगोद विधानसभा क्षेत्र का विकास रथ गुरुवार को कुराड़ी, भाण्डाहेड़ा, रेल गांव, चौमा बीबू, भौंरा, सीमलिया, सदेड़ी, जनकपुर, धोरी, पाचड़ा सहित अन्य गांवों में पहुंचा और ग्रामीणों को राज्य सरकार की उपलब्धियों, विकास कार्यों एवं महत्वपूर्ण योजनाओं की जानकारी दी। विधानसभा क्षेत्र पीपल्दा का विकास रथ खेड़ली तंवरान, दुधली, मुमैना, रनोदिया सहित रूट चार्ट के अनुसार विभिन्न गांवों में पहुंचा। ग्रामवासियों को किसानों के हित में उठाए गए कदमों की जानकारी दी।
कोटा उत्तर विधानसभा क्षेत्र का विकास रथ गुरुवार को डडवाड़ा, संजय नगर, सहित अन्य स्थानों पर गया और राज्य सरकार की उपलब्धियों व योजनाओं की पुस्तिकाएं आमजन को दी। कोटा दक्षिण विधानसभा क्षेत्र का रथ जवाहर नगर, तलवंडी, केशवपुरा सहित अन्य स्थानों पर पहुंचा और आमजन को सरकार की योजनाओं की जानकारी दी।
लाडपुरा विधानसभा क्षेत्र का विकास रथ बोरखेड़ा, नया नोहरा, झालीपुरा, दसलाना, बोरखंडी पहुंचा। विभिन्न स्थानों पर लोगों ने एलईडी पर चल रहे वीडियो के माध्यम से राज्य सरकार की उपलब्धियों के बारे में जाना। लोगों को विभिन्न योजनाओं एवं फ्लेगशिप कार्यक्रमों के साथ ही पिछले दो साल में राज्य सरकार द्वारा जनहित में लिए गए फैसलों से संबंधित फोल्डर एवं बुकलेट वितरित की।
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
जयपुर
Advertisement
राजस्थान से
सर्वाधिक पढ़ी गई
Advertisement
Traffic
Features


