Unknown thieves terrorize the Bigod police station area, with more than a dozen thefts in a single night.-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 26, 2026 8:27 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

बिगोद थाना क्षेत्र मे अज्ञात चोरो का आतंक, एक ही रात मे एक दर्जन से अधिक चोरियां

khaskhabar.com: मंगलवार, 02 दिसम्बर 2025 6:45 PM (IST)
बिगोद थाना क्षेत्र मे अज्ञात चोरो का आतंक, एक ही रात मे एक दर्जन से अधिक चोरियां
भीलवाड़ा। बिगोद थाना क्षेत्र मे पिछले कुछ दिनो से अज्ञात चोरो ने आतंक सा मचा रखा है। अज्ञात चोर आये दिन किसी न किसी गांव को अपना निशाना बनाकर हजारो रूपये के सामानो की चोरिया कर रहे हैं। विगत दिनो अज्ञात चोरो ने बरूंदनी ग्राम पंचायत के किशनपुरा राजस्व ग्राम में एक दर्जन से अधिक किसानो के खेतो से लाखों रूपयो की मोटरे, केबल, पाईप सहित अन्य सामग्रिया चुरा ले गये। भारतीय किसान संघ के जिला राजस्व प्रमुख पुष्कर लाल मीणा ने बताया कि अज्ञात चोर आये दिन ट्रांसफार्मर से तेल, कुओ व ट्यूबवेल पर लगी मोटरे, पाईप व केबलो के साथ ही बकरे भी चुरा रहे है। विगत दिनो अज्ञात चोरो ने सोहन लाल धाकड़ के कुए से 300 फीट, माधु लाल धाकड़ के कुए से 200 फीट, हरिओम दरोगा के कुए से 300 फीट, शांतिलाल सुनार के कुए से 200 फीट, रामनारायण सोमानी के कुए से 550 फीट, छीतर धाकड़ के कुए से 150 फीट, नंदलाल धाकड़ के कुए से 300 फीट, कन्हैयालाल धाकड़ के कुए से 300 फीट केबल चोरी कर ले गये है। किसान मीणा ने बताया कि अज्ञात चोरो के खिलाफ बिगोद थाने मे कई बार रिपोर्ट देने के बावजूद भी पुलिस द्वारा अब तक कोई कार्यवाही नही की गई। जिसके कारण अज्ञात चोरो के हौसले बुलन्द है। पुलिस चोरी की घटनाओ पर रोक लगाने के बजाय बजरी माफियाओ के पीछे पड़ी रहती है। क्योकि पुलिस को बजरी माफियाओ से आर्थिक सहयोग मिलता रहता है। किसान सोहन लाल धाकड़ ने जिला पुलिस अधीक्षक व उपाधीक्षक मांडल को भी अज्ञात चोरो के खिलाफ कार्यवाही करने की मांग को लेकर ज्ञापन भेजा है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement