Unknown masked miscreants entered the house and attacked the woman-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 26, 2026 7:18 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

अज्ञात नकाबपोश बदमाशों ने घर में घुसकर महिला पर किया हमला

khaskhabar.com: शुक्रवार, 27 सितम्बर 2024 2:42 PM (IST)
अज्ञात नकाबपोश बदमाशों ने घर में घुसकर महिला पर किया हमला
जालंधर। अमन नगर में बीती रात चार अज्ञात युवकों द्वारा एक महिला पर हमला किया गया और उसके बाद वह मौके से फरार हो गए। यह सारी घटना मोहल्ले में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई जिसमें साफ देखा जा सकता है कि किस तरह मुंह पर रुमाल बंधे हुए चार युवक आते हैं और एकदम से महिला पर हमला करते हैं और वहां से भाग जाते हैं। गनीमत यह रही की महिला के ज्यादा चोटे नहीं आई हैं। इस बारे में रात को पुलिस को सूचित कर दिया था। इस बारे में ज्यादा जानकारी देते हुए पीड़ित के पुत्र हैप्पी ने बताया कि उसे फोन आया कि कुछ अज्ञात उनको उसकी मां पर हमला कर दिया है। आगे उन्होंने कहा कि मेरी ना ही किसी के साथ कोई रंजिश है और ना ही मेरी मां की किसी के साथ कोई रंजिश थी पता नहीं यह युवक कौन थे। फिलहाल इस बारे में पुलिस को सूचित कर दिया है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement