khaskhabar.com: मंगलवार, 23 अगस्त 2016 2:57 PM (IST)
भरतपुर। पान्होरी गांव के समीप रेल लाइन पर एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिला है। डीग थाने के उपनिरीक्षक जगदीश सागर ने बताया कि इस अज्ञात व्यक्ति का बायां हाथ तथा पैर कटा हुआ है। हाथ पर अस्पष्ट रूप से नेतराम फौजदार लिखा प्रतीत हो रहा है। पुलिस ने शव को डीग अस्पताल की मोर्चरी में शिनाख्त के लिए रखवाया है।
demo photo