Unknown girl fell unconscious at Saharsa station and died during treatment-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 29, 2026 4:24 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

सहरसा स्टेशन पर अज्ञात युवती की तबीयत खराब होने से इलाज के दौरान हुई मौत

khaskhabar.com: गुरुवार, 10 अप्रैल 2025 3:59 PM (IST)
सहरसा स्टेशन पर अज्ञात युवती की तबीयत खराब होने से इलाज के दौरान हुई मौत
सहरसा। सहरसा जंक्शन पर एक युवती अचानक बेहोश होकर नीचे गिर गई जिसे GRPF पुलिस के द्वारा रेल अस्पताल में भर्ती करवाया गया जहां उस युवती की स्थिति को देखते हुए उसे सदर अस्पताल सहरसा रेफर कर दिया गया। सदर अस्पताल सहरसा में ईलाज के दौरान उस युवती की मौत हो गई। इस मामले में बताया जा रहा है कि अज्ञात युवती जनहित ट्रेन से सहरसा जंक्शन पर उतरी थी और कुछ दूर चलने पर ही बेहोश होकर नीचे गिर गई। जिसे इलाज के लिए तुरंत रेल अस्पताल में भर्ती करवाया गया। जहां से उसकी स्थिति को देखते हुए उसके बेहतर इलाज के लिए सहरसा सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया। जहां इलाज के दौरान उस युवती की मौत हो गई।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement