Unique confluence of devotional compositions including rhythm -m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 5:04 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

घूमर के ताल व मांड प्रकारों सहित भक्ति रचनाओं का अनूठा संगम

khaskhabar.com: बुधवार, 05 जुलाई 2017 9:29 PM (IST)
घूमर के ताल व मांड प्रकारों सहित भक्ति रचनाओं का अनूठा संगम
बीकानेर। विरासत संवर्धन संस्थान गंगाशहर के तत्वावधान में श्री संगीत कला केन्द्र गंगाशहर द्वारा आयोजित मासिक संगीत सभा का आयोजन संस्था परिसर में हुआ। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए समाजसेवी डालचंद सेवग ने कहा कि शास्त्रीय संगीत हमारी परंपरा है, जिसे अक्षुण्ण बनाए रखने के लिए हमें प्रयास करने चाहिए। मुख्य अतिथि तबला वादक उस्ताद गुलाम हुसैन ने राजस्थानी घूमर के साथ बजाए जाने वाले ताल और उसकी परंपरा बाज की व्याख्या करते हुए ठेके (ताल) की किस्मों को प्रस्तुत किया। संस्था के संचालक पुखराज शर्मा ने पांचवीं संगीत सभा का आरम्भ गणेश वंदना (जो पूरिया कल्याण में निबद्ध थी) से किया। शर्मा ने जयपुर और नागौरी मांड में दीपचन्दी, त्रिताल और चाचर में रचनाएं प्रस्तुत कीं। दानिश अली ने राग मुल्तानी में स्वतंत्र (शोलो) हारमोनियम वादन किया। इनके साथ तबले पर ताहिर हुसैन ने संगत की। संस्था के शिक्षार्थी अंशु शर्मा ने बाजे मुरलिया, महक कोचर ने हूं तो हरि के आगे नाची, उर्मिला शर्मा ने एक राधा एक मीरा, मधु तिवारी ने तोरा मन दर्पण कहलाए, मानसी तिवारी ने आन पड़ी रे तोरे द्वार, सरोज कुमारी ने कबीर का पद, मोनिका पारीक ने हमारी बार तुम निकले, बजरंग जोशी ने ओम नम: शिवाय, मुकेश चांवरिया ने म्हारो प्रणाम बांके बिहारी, सोमेश जावा ने दो शुभ संगत दीनदयाल, अक्षय भोजक ने हरि सुमिरन कर लीजे तथा ओमप्रकाश ने नेहर छूट्यो जाय रचना प्रस्तुत की।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

1/2
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement