जयपुर। अब कॉलेजों के छात्रसंघ कार्यालयों के उद्घाटन में भी नोटबंदी ही छा रही है। सत्ताधारी पार्टी के नेता इसके पक्ष में तो विपक्ष नोटबंदी के खिलाफ तर्क देने और सरकार पर वार करने से नहीं चूक रहा है। बुधवार को राजस्थान कॉलेज के छात्रसंघ कार्यालय के उद्घाटन समारोह के दौरान भाजपा प्रदेशाध्यक्ष अशोक परनामी ने कहा कि नोटबंदी देश के हित में है, और लोग इस कदम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ ही। उन्होंने कहा कि विपक्ष के अलावा अभी तक किसी ने भी नोटबंदी का विरोध नहीं किया है। नोटबंदी के विरोध में विपक्ष का भारत बंद भी असफल रहा। उन्होंने कहा कि वे विधायक होने के साथ ही एक व्यापारी भी है। इसलिए उन्हें नोटबंदी के मायने सही रूप में पता है।
बेटी की शादी में पहुंचे आमिर खान, परिवार ने नहीं लिया जोडा, तस्वीरें