बाड़मेर। केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी अपने परिवार के साथ दीपावली बाड़मेर में मना सकती हैं। अपने परिवार के साथ जोधपुर प्रवास पर आईं ईरानी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तर्ज पर काम करने को लेकर पहचानी जाती हैं। वैसा ही कुछ वे दीपावली पर कर सकती हैं। विश्वसनीय सूत्रों के मुताबित प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तरह केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी बॉर्डर पर जवानों के साथ दीपावली मना सकती हैं। इस सिलसिले में किसी तरह की आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है लेकिन, दीपावली पर बाड़मेर बॉर्डर पर वीआईपी विजिट की जानकारी की अपुष्ट जानकारी सूत्रों के हवाले से मिली है। यह भी जानकारी आई है कि जोधपुर से 100 किलोमीटर दूर खींवसर फोर्ट में दो दिनों से रह रहीं केंद्रीय मंत्री ईरानी बाड़मेर के मुनाबाव बॉर्डर दीपावली मनाने आ सकती हैं।
यह भी पढ़े :CM अखिलेश के मंत्री के बिगड़े बोल. मंत्री नहीं होता, तो SP को चैंबर में मारतायह भी पढ़े :आखिर दो नाबालिग लड़कियां क्यों बोलीं- प्लीज... हमें घर नहीं जाना