उन्होंने कहा कि राहुल गांधी के जवानों के खून की दलाली के वक्तव्य से देश में काफी शर्मिंदगी हुई हैए इससे कांग्रेस के नेता भी परेशान हैं। उन्होंने कहा कि जिस तरह राहुल गांधी की टिप्पणी एक शर्मिन्दगी थीए तो राहुल गांधी के शर्मनाक बयान के बचाव में कांग्रेस की प्रेस कांफ्रेंस शर्मिंदगी की पराकाष्ठा है। प्रसाद ने कहा कि कांग्रेस में राहुल भक्तिए देश भक्ति पर भारी पड़ रही है। उन्होंने कहा कि 50 वर्षों से अधिक समय तक देश में शासन करने वाली कांग्रेस का ऐसा शर्मनाक अधिकृत प्रेस कांफ्रेंस पहले कभी नहीं हुआ। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने प्रेस कांफ्रेंस करके यह सिद्ध कर दिया है कि राहुल का बचाव देश के बचाव से ज्यादा जरूरी है।