नई दिल्ली। भाजपा के वरिष्ठ नेता रविशंकर प्रसाद ने राहुल गांधी के द्वारा पीएम पर खून की दलाली के इल्जाम वाले बयान पर जमकर बरसें। प्रसाद ने कहा कि कांग्रेस की प्रेस कांफ्रेंस में जिस तरह से निचले स्तर की भाषा का प्रयोग किया गया, वह शर्मनाक और दुर्भाग्यपूर्ण है, कपिल सिब्बल से इससे अधिक की उम्मीद भी नहीं की जा सकती। उन्होंने कहा कि कपिल सिब्बल और दिग्विजय सिंह जैसे लोग जितना बोलेंगेंए भारतीय जनता पार्टी का वोट उतना ही बढ़ेगा। उन्होंने कहा कि लोक सभा चुनावों में 44 के आंकड़े तक सिमट जाने पर लगा था कि शायद कांग्रेस इससे कुछ सीखेगीए लेकिन दुर्भाग्य से ऐसा नहीं हुआ। उन्होंने कहा कि जीरो लॉस की थ्योरी पर बात करने वाले आज कांग्रेस के लॉस की बात कर रहे हैं।