Advertisement
केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी ने कहा, ‘पीएम मोदी जो कहते हैं वह पूरा करते हैं’

आतंक पर भारत की कार्रवाई पर केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी ने कहा कि अभी बहुत कुछ बाकी है। ऑपरेशन सिंदूर से भारतीय जनता संतुष्ठ है। लेकिन, अभी पाकिस्तान को पूरा जवाब नहीं दिया है। अभी तो हमारी सेना ने आतंकवादियों के गढ़ को ध्वस्त किया है। अगर पाकिस्तान किसी बहकावे में आता है तो जवाब में कठोर कार्रवाई की जाएगी।
केंद्रीय मंत्री ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट किया। उन्होंने पोस्ट में लिखा, “हम मुसहर लोग हैं, चूहों को बिल से निकालकर कैसे मारा जाता है हमें अच्छे से पता है। कहा था ना कि पाकिस्तानी चूहों के साथ हम क्या करेंगे उसका अंदाज़ा उनके हुक्मरानों को भी नहीं लगेगा। “बदला लेंगे,बदल देंगे नक्शा ए पाकिस्तान” जय हिन्द की सेना।"
बता दें कि ‘ऑपरेशन सिंदूर’ को लेकर भारतीय सेना, वायुसेना और विदेश मंत्रालय ने संयुक्त प्रेस ब्रीफिंग में आतंकी ठिकानों पर किए गए हमले की क्लिप दिखाई है। प्रेस ब्रीफिंग में कर्नल सोफिया कुरैशी ने कहा, "पहलगाम आतंकवादी हमले के पीड़ितों को न्याय दिलाने के लिए ऑपरेशन सिंदूर शुरू किया गया था। नौ आतंकवादी शिविरों को निशाना बनाकर नष्ट कर दिया गया।"
--आईएएनएस
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
प्रमुख खबरें
Advertisement
Traffic
Features


