Union Budget, the state again marginalized-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 1:14 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

केन्द्रीय बजट में प्रदेश पुन: हाशिए पर : डूडी

khaskhabar.com: बुधवार, 01 फ़रवरी 2017 8:04 PM (IST)
केन्द्रीय बजट में प्रदेश पुन: हाशिए पर : डूडी
जयपुर। राजस्थान विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष रामेश्वर डूडी ने कहा है कि केन्द्रीय बजट में राजस्थान की जरूरतों को नजरअंदाज किया गया है। आम बजट में राजस्थान हाशिये पर है, और इस अनदेखी का असर राज्य के वार्षिक बजट पर भी पड़ेगा। उनका आरोप है कि मुख्यमंत्री और सांसदों की कमजोर पैरवी से प्रदेश को नुकसान हुआ है। नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि चार जनवरी को केन्द्र सरकार ने राज्यों की प्री बजट मीटिंग बुलाई थी। उस मीटिंग में राजस्थान के हितों की पैरवी मजबूती से नहीं की गई जिसकी वजह से प्रदेश को आज एक बार फिर नुकसान उठाना पड़ा है। राज्य सरकार ने ईस्ट कैनाल प्रोजेक्ट के लिए 40 हजार करोड़ रूपये की मांग की सिर्फ खानापूर्ति की, इतनी महत्वपूर्ण मांग को लेकर कोई दबाव नहीं बनाया गया। इस वजह से बुधवार को प्रस्तुत आम बजट में इसका कहीं उल्लेख नहीं किया गया है। डूडी ने कहा कि रेल क्षेत्र में राजस्थान की फिर अनदेखी की गई है। यूपीए सरकार के कार्यकाल में प्रदेश के आदिवासी अंचल में बांसवाड़ा-रतलाम-डूंगरपुर रेल प्रोजेक्ट की आधारशिला रखी गई थी और भीलवाड़ा में मेमू रेलकोच फैक्ट्री की घोषणा की गई थी। लेकिन इन प्रोजेक्टों को आगे बढ़ाने की कोई प्रतिबद्वता केन्द्र सरकार ने नहीं दिखाई है। प्री बजट मीटिंग में परवन वृहद सिंचाई परियोजना के लिए आठ हजार करोड़ रूपये मांगे गये थे। इस पर भी बजट में कोई फोकस नहीं है। राज्य को ऊर्जा एवं उद्योग क्षेत्र में भी खाली हाथ रहना पड़ा है। नोटबंदी के दुष्परिणामों से देश की ग्रामीण व कृषि अर्थव्यवस्था सबसे ज्यादा प्रभावित हुई है। आम बजट में देष के गांव, गरीब और किसान को नोटबंदी की मार से राहत दिलाने के लिए कोई ठोस प्रयास नहीं किये गये हैं। डूडी ने कहा कि सन् 2022 तक किसानों की आमदनी दोगुनी कर देने का केन्द्र की भाजपा सरकार का जुमला पुराना हो चुका है और यह बजट किसानों के लिए घोर निराशाजनक है।

[@ यहां मुस्लिम है देवी मां का पुजारी, मां की अप्रसन्नता पर पानी हो जाता है लाल]

[@ 2017 बजट की बड़ी बातें पढ़ने के लिए क्लिक करे]

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement