Unidentified teenager body recovered from well in banda -m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 29, 2026 1:26 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

कुएं से अज्ञात किशोरी का शव बरामद

khaskhabar.com: सोमवार, 30 अक्टूबर 2017 09:42 AM (IST)
कुएं से अज्ञात किशोरी का शव बरामद
बांदा| उत्तर प्रदेश में बांदा जिले के नरी गांव से पलरा जाने वाले मार्ग में बने पुराने कुएं से पुलिस ने रविवार को एक अज्ञात किशोरी का शव बरामद किया। अपर पुलिस अधीक्षक एल.सी.के. पाल ने बताया, "ग्रामीणों की सूचना पर इलाकाई पुलिस ने नरी से पलरा जाने वाले मार्ग में भुइयारानी देवस्थान के पास सुनसान इलाके में बने एक पुराने कुएं से 14 साल की अज्ञात किशोरी का शव बरामद किया है, उसकी शिनाख्त अभी नहीं हो पाई है। प्रथम दृष्टया आत्महत्या का मामला प्रतीत होता है, लेकिन हत्या से भी इनकार नहीं किया जा सकता।" एएसपी ने बताया, "शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है, रिपोर्ट मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।" आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement