undertrials go berserk in gurdaspur jail, attack prisoners,torch barracks-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 1:17 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

सुरक्षा कडी की तो कैदियों ने गुरदासपुर जेल में किया हमला, बैरकों में आग लगाई

khaskhabar.com: शुक्रवार, 24 मार्च 2017 7:11 PM (IST)
सुरक्षा कडी की तो कैदियों ने गुरदासपुर जेल में किया हमला, बैरकों में आग 
लगाई
गुरदासपुर। शुक्रवार को पंजाब की गुरदासपुर जेल में चार विचाराधीन कैदियों ने दो जेल वार्डनों पर दीवार पर लगे पाइपों को तोड हमला कर दिया। सीसीटीवी और फोन जैमर भी तोड दिए। घटना दोपहर एक बजे के करीब हुई। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, कैदी जेल में सुरक्षा व्यवस्था बढाए जाने को लेकर नाराज हैं। हालांकि अभी इसकी पुष्टि नहीं हो पाई है। जेल प्रशासन के विरोध में लगभग 40 कैदियों ने अपनी कंबलें जला दीं। उन्होंने जेल सुपरिटेंडेंट दिलबाग सिंह के तबादले की मांग की। कैदियों ने जेल संपत्ति को काफी नुकसान पहुंचाया। हिंसा में काफी कैदियों के घायल होने की जानकारी है। स्थिति को काबू में लाने के लिए पुलिस को हवाई फायरिंग करनी पडी। जानकारी मिलने के बाद कई आला अधिकारी गुरदासपुर पहुंचे। बताया जाता है कि कैदियों ने कई बैरकों को भी तो़ड दिया। वे बैरकों की छतों पर भी चढ गए। स्थानीय मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार बैरकों से धुआं भी उठता देखा गया। कलेक्टर ने मामले की जांच के आदेश दे दिए हैं। जिला पुलिस प्रशासन ने सभी 13 एसएचओ को गुरदासपुर जेल पहुंचने का आदेश दिया है। आतंकी मिंटू को छुडा लिया था...

अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

1/2
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement