Understand the value of education, education is very strong-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 5:03 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

पढ़ाई का मोल समझे, पढ़ाई मेे बहुत ताकत हैं

khaskhabar.com: शनिवार, 01 अक्टूबर 2016 6:37 PM (IST)
पढ़ाई का मोल समझे, पढ़ाई मेे बहुत ताकत हैं
टोंक । जिला कलक्टर महावीर प्रसाद शर्मा ने कहा कि आमजन शिक्षा का मोल समझे, उन्होंने कहा कि आगे बढऩे के लिए सबसे बड़ी ताकत हैं शिक्षा है, गरीब का बेटा हैं वह भी पढ़ लिखकर कलेक्टर बन सकता हैं, पुलिस अधीक्षक, एस.डी.एम,मजिस्टे्रट आदि सब कुछ बन सकते हैं। इसलिए ग्रामीण शिक्षा के मोल को समझना चाहिए । जिला कलेक्टर महावीर प्रसाद शर्मा शुक्रवार की रात निवाई पंचायत समिति की ग्राम पंचायत तुर्किया में स्थित अटल सेवा केन्द्र के परिसर में आयोजित रात्रि चौपाल में उपस्थित ग्रामीणों को सम्बोधित कर रहे थे । उन्होने बालक बालिकाओं के माता पिताओं से कहा कि बालकों के अध्ययन अध्यापन के प्रति सजग रहे । वे स्कूलों को भी जांच तथा अध्यापकों का ध्यान रखे कि वे बालक बालिकाओं को पढा भी रहे हैं या नही । इसको लेकर सरकार भी सचेत हैं इस बार उन्होने अभिभावकों को स्कूलों में बुलाकर बैठक भी की है। उन्होने कहा कि जो व्यक्ति शिक्षा का मोल समझेगा वही आज के युग में आगे बढ़ सकेगा । जन सुनवाई में सर्व प्रथम उन्होने ग्राम पंचायत में शामिल 7 गांवों की पेयजल समस्या को जाना । इस पर जलदाय विभाग के अधिशाषी अभियंता ने प्रत्येक गांव में लगें हैण्डपम्पों के बारे में विस्तार से जानकारी दी । इसी दौरान जिला कलेक्टर बीसलपुर परियोजना के अधिकारी से पंचायत के ग्रामों में पेयजल की स्थिति के बारे में जानकारी ली । वही राजधिराजपुरा आंगनबाडी केन्द्र की छत जर्जर होने,बंशीपुरा में भवन में दरारे पडने की जानकारी दी । इस पर जिला कलेक्टर महावीर प्रसाद शर्मा ने सचिव को सभी जर्जर भवनों को मरम्मत कराने के निर्देश देने पर सचिव ने मरम्मत करवाने की स्वीकृति जताई । इसी प्रकार यशोदानन्दनपुरा में आंगनबाडी केन्द्र भवन के लिए भूमि आवंटन करने की मांग पर उपखण्ड़ अधिकारी को निर्देश दिए । इस दोरान विकास अधिकारी मुरारीलाल शर्मा ने बताया कि निवाई पंचायत समिति क्षेत्र के 45 आंगनबाडी केन्द्र भवनों का शीघ्र ही कायाकल्प किया जाएगा । उनमें तुर्किया ग्राम पंचायत के आंगनबाडी भवन शामिल हैं। रात्रि चौपाल में अतिरिक्त मुख्य कार्यकारी अधिकारी दिनेश धाकड, उपखण्ड़ अधिकारी हरिताभ आदित्य, तहसीलदार अरूण कुमार शर्मा,विकास अधिकारी मुरारीलाल शर्मा,विधुत,जलदाय विभाग के अधिशाषी अभियंताओं सहित सभी विभागों के जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित थे।

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement