Understand the importance of rural sanitation-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 5:02 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

ग्रामीण स्वच्छता के महत्व को समझें : शर्मा

khaskhabar.com: शनिवार, 15 अक्टूबर 2016 11:46 PM (IST)
ग्रामीण स्वच्छता के महत्व को समझें : शर्मा
बाडमेर। ग्रामीण स्वच्छता के महत्व को समझें, गांव स्वच्छ रहेगा तभी सभी लोग स्वस्थ रहेंगे। ग्रामीणां को स्वच्छ भारत मिशन में सक्रिय भागीदारी निभाते हुए अपने घर में शौचालय निर्माण करवाने के साथ उसका उपयोग भी सुनिश्चित करना होगा। जिला कलेक्टर सुधीर शर्मा ने शुक्रवार को उमरलाई में रात्रि चौपाल के दौरान यह बात कही। जिला कलक्टर शर्मा ने कहा कि समय बदल गया है अब हमें भी बदलने की जरूरत है इसलिए अपने आसपास सफाई का विशेष ध्यान रखें। उन्होंने ग्रामीणों को स्वच्छता के लिए प्रेरित करते हुए कहा कि नागरिकों की भी जिम्मेदारी है कि वे कचरा सडक़ पर बिखरने के बजाय किसी खास स्थान पर डालें। उन्हांने कहा कि रात्रि चौपाल में अधिकतर प्रकरण का निस्तारण कर संबंधित पक्ष को राहत पहुंचाने का प्रयास किया जाता है। कई प्रकरण ऐसे भी आते हैं, जिनका निराकरण मौके पर नहीं हो सकता उन्हें वे अपने एवं उच्च स्तर पर निस्तारण करवाकर आमजन को राहत दिलाएंगे। उन्हांने कहा कि प्रत्येक शुक्रवार को ग्राम पंचायत मुख्यालय पर पं.दीनदयाल उपाध्याय जन कल्याण शिविर का आयोजन किया जा रहा है। जिला कलक्टर ने आमजन की बिजली-पानी और चिकित्सा संबंधी शिकायतों पर संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए । जिला कलेक्टर शर्मा ने रात्रि चौपाल एवं जन सुनवाई में उपस्थित अधिकारि को निर्देश दिए कि राजस्थान संपर्क पोर्टल पर दर्ज प्रकरणों के निस्तारण की प्रगति को अधिकारी स्वयं देखें और उनका प्राथमिकता से निस्तारण करें। उन्हांने रात्रि चौपाल में आमजन से संबंधित समस्याओं की जन सुनवाई कर मौके पर ही अधिकारियों को निस्तारण करने के निर्देश दिए। इस दौरान ग्रामीणों की विभिन्न विभागों के अधिकारियों द्वारा राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी गई। इससे पहले जिला कलक्टर सुधीर शर्मा ने भांडियावास में जन सुनवाई के दौरान आमजन की समस्याएं सुनी।

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement