Advertisement
डिजिटल पहल के अंतर्गत सारे देश में योजनाओं का डिजिटलीकरण किया जा रहा : अनिल विज

परिवहन मंत्री विज ने हाल ही में भारत-पाकिस्तान के युद्ध तथा वर्तमान में ईरान व इजराइल युद्ध का जिक्र करते हुए कहा कि आज के युग में युद्ध भी तकनीक के आधार पर लडा जाता है। इसका बेहतरीन नमूना हाल ही में भारत की ब्रहमोस मिसाइल का है जिसने पाकिस्तान में जाकर सटीक निशाने लगाए है। इसी प्रकार, ईरान में इजराइल ने तकनीक का सहारा लेते हुए ईरान के न्यूक्लियर वैज्ञानिकों को निशाना बनाया है। इसी तरह, परिवहन प्रणाली को नियंत्रित करने व पारदर्शी बनाने के लिए तकनीक पर पूर्णतः उतरना होगा ताकि हमें यह पता रहे कि कौन सी गाड़ी किस प्रदेश में किस जगह पर किसी स्पीड से जा रही है।
प्रधानमंत्री वर्ष 2047 तक भारत को विकसित देश की श्रेणी में लाना चाहते हैं- विज
विज ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी वर्ष 2047 तक भारत को विकसित देश की श्रेणी में लाना चाहते हैं और इस लक्ष्य को पाने के लिए हमें तकनीक का सहारा लेना जरूरी है। उन्होंने कहा कि ई-परिवहन प्रणाली को ओर अधिक पुख्ता बनाने के लिए हमें आगे बढना होगा और इस दिशा में हम अपने अनुभवों व विचारों को सांझा करके इस प्रणाली में सुधार ला सकते हैं।
हमें भारतवर्ष को 2047 तक विकसित राष्ट्र की श्रेणी में लाना होगा- विज
परिवहन मंत्री ने आज के युग में डाटा के बारे में जिक्र करते हुए कहा कि आज हर चीज का डाटा उपलब्ध है और हम सडक पर आने वाली प्रत्येक गाडी को अपने आनलाईन डाटा के सिस्टम के साथ जोडेंगे। इसके लिए केन्द्रीय मंत्रालय ने कई साफटवेयर व ऐप भी बनाई है जिनको अक्षरक्षः संचालित करना है ताकि परिवहन के क्षेत्र से जुड़े प्रत्येक व्यक्ति का जीवन सुगम हो।
हमें तकनीक का सहारा लेकर सड़क दुर्घटनाओं में कमी लानी है- विज
विज ने कहा कि हमें तकनीक का सहारा लेकर सड़क दुर्घटनाओं में कमी लानी है ताकि लोगों की कीमती जान को बचाया जा सकें। उन्होंने कहा कि पिछले दो दशकों में वाहनों की बढ़ती संख्या व वाहन यातायात में अभूतपूर्व वृद्धि के कारण सड़क दुर्घटनाओं की संख्या में भी चिंताजनक वृद्धि हुई है। इससे न केवल परिवारों की आजीविका पर असर पडता है बल्कि इनसे दुख और पीड़ा के साथ-साथ आर्थिक नुकसान भी होता है। इसलिए सड़क सुरक्षा को बढ़ावा देना अत्यंत महत्वपूर्ण है।
विज ने कहा कि देशभर में एक जनवरी, 2023 से 31 मार्च, 2025 तक 10 लाख से अधिक सडक दुर्घटनाएं घटित हुई हैं जबकि हरियाणा में इस अवधि के दौरान 23 हजार से अधिक सडक दुर्घटनाएं घटित हुई है। उन्होंने कहा कि वर्तमान हरियाणा सरकार राज्य सड़क सुरक्षा प्रयासों को बढ़ावा देने और "4E" पर कार्य कर रही है जिनमें शिक्षा, प्रवर्तन, इंजीनियरिंग, पर्यावरण एवं आपातकाल के प्रभावी कार्यान्वयन शामिल है। उन्होंने कहा कि परिवहन के क्षेत्र में सुधार लाने के लिए शिक्षा एक जरूरी घटक है जबकि प्रर्वतन दायित्व निर्वाह के लिए आवश्यक है। इसी प्रकार, इंजीनियरिंग गाड़ियों, सड़कों इत्यादि से जुड़े इन्फ्रास्ट्रक्चर में सुधार के लिए जरूरी है तथा पर्यावरण एवं आपातकाल को ध्यान में रखते हुए हमें आगे बढना है।
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
चंडीगढ़
Advertisement
हरियाणा से
सर्वाधिक पढ़ी गई
Advertisement
Traffic
Features


