Advertisement
जलवायु परिवर्तन कार्यक्रम के अंतर्गत सिंगल यूज प्लास्टिक के बहिष्कार का संकल्प

स्कूल प्रमुखों ने जताई प्रतिबद्धता
कार्यक्रम में भाग लेते हुए सूरतपुरा के प्रधानाचार्य रमेशचंद्र मीणा ने कहा कि “हमें जलवायु परिवर्तन को गंभीरता से समझकर अपने व्यवहार में बदलाव लाना होगा।"
वहीं जागा बस्ती टोडा ठेकला के प्रधानाचार्य रामराज मीणा ने स्काउट गाइड की पहल को सराहते हुए मिशन लाइफ और क्लाइमेट चेंज जैसे अभियानों की महत्ता पर जोर दिया।
शिक्षकों ने साझा किए विचार
भेरूवास की प्रधानाचार्य अनीता शर्मा ने पेड़-पौधे लगाने को पर्यावरण संरक्षण का सरल और प्रभावी माध्यम बताया।
टोडा ठेकला के प्रधानाचार्य रामबाबू ज्योति ने बताया कि भारत स्काउट गाइड द्वारा ऊर्जा संरक्षण और जल संरक्षण जैसे अभियानों पर लगातार कार्य किया जा रहा है।
किशनपुरा के प्रधानाचार्य राधेश्याम मीणा ने कहा कि “हर दिन की प्रार्थना सभा में बच्चों को पर्यावरण के प्रति जागरूक करना चाहिए।”
नई पीढ़ी में जागरूकता जरूरी
पट्टी किशोरपुरा के प्रधानाचार्य कमलेश बैरवा ने कहा, “हमें अपनी जीवनशैली को पर्यावरण के अनुकूल बनाना होगा।”
शिक्षा विभाग में विधायक प्रतिनिधि मुकेश लाल मीना, व्याख्याता ने स्काउटिंग को श्रेष्ठ भारत निर्माण का सशक्त माध्यम बताया।
नगरियावास की प्रधानाचार्य ममता मीना ने विद्यार्थियों को क्लाइमेट चेंज प्रोजेक्ट की उपयोगिता से अवगत कराया।
कार्यशालाएं भी आयोजित
क्लाइमेट स्टेट कोऑर्डिनेटर श्रीकांत शर्मा ने बताया कि स्थानीय संघ लालसोट अब तक क्लाइमेट चेंज प्रोजेक्ट, अर्थियन अवॉर्ड, ऊर्जा संरक्षण जैसे विषयों पर कार्यशालाएं आयोजित कर चुका है और शीघ्र ही कई नई कार्यशालाओं का आयोजन प्रस्तावित है।
कार्यक्रम में गिर्राज मीणा, श्याम सुंदर सैनी, हरकेश मीणा सहित कई शिक्षक व स्काउट प्रतिनिधि मौजूद रहे।
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
दौसा
Advertisement
राजस्थान से
सर्वाधिक पढ़ी गई
Advertisement
Traffic
Features


