under the Bhamashah health insurance scheme disposal of complaints -m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 29, 2026 4:26 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

भामाशाह स्वास्थ्य बीमा योजना के तहत परिवादों के निस्तारण

khaskhabar.com: मंगलवार, 07 फ़रवरी 2017 8:07 PM (IST)
भामाशाह स्वास्थ्य बीमा योजना के तहत परिवादों के निस्तारण
भरतपुर। भामाशाह स्वास्थ्य बीमा योजना के तहत परिवादों के निस्तारण संबंधी बैठक जिला कलेक्टर डाॅ. नरेन्द्र कुमार गुप्ता की अध्यक्षता में मंगलवार को कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित की गई। बैठक में बौरई निवासी दुलीचंद ने जिंदल हाॅस्पीटल की शिकायत पेश की। कहा कि 25 अगस्त को सड़क दुर्घटना में पत्नी का इलाज भामाशाह स्वास्थ्य बीमा योजना में कराने के लिए समस्त दस्तावेज प्रस्तुत करने के बाद भी नर्सिंग होम प्रबंधन द्वारा इलाज से मना कर सामान्य रूप से इलाज किया जिस पर व्यक्तिगत व्यय किया गया। इस पर जिला कलक्टर ने नर्सिंग होम प्रबंधन से 7 दिवस में वास्तविक स्थिति की जानकारी देने के निर्देश दिये। बैठक में खेड़ली निवासी प्रतीक अग्रवाल ने रस्तोगी हाॅस्पीटल में प्रसव पैकेज न देने एवं अंजू पत्नी हरिओम द्वारा एमजे हाॅस्पीटल की लापरवाही के संबंध में की गयी। शिकायतों को विचार कर निस्तारित कर दिया गया। कामां निवासी भंवर सिंह द्वारा योजना से संबंधित निजी चिकित्सालय द्वारा अभद्र व्यवहार करने एवं 600 रूपये उपचारव्यय वसूलने की शिकायत की। इस पर कलक्टर ने मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी को प्रार्थी को 600 रूपये वापिस कराये जाने एवं भविष्य में अभद्र व्यवहार न किये जाने के निर्देश दिये।
बैठक में अशोक सिंह पुत्र लक्ष्मण सिंह निवासी गुलाल कुण्ड भरतपुर द्वारा विजय हाॅस्पीटल में बीपीएल एवं भामाशाह संबंधी दस्तावेज प्रस्तुत करने के पश्चात भी योजना में इलाज न कर व्यक्तिगत भुगतान करने की शिकायत की जिस पर जिला कलक्टर ने जांच के निर्देश दिये।
जिला कलक्टर ने योजना में 21 दिन से अधिक के मामलों में बीमा कंपनी द्वारा भुगतान राशि नहीं प्राप्त होने के संबंध में चिकित्सा विभाग के अधिकारियों से वार्ता कर शीघ्र राशि का भुगतान दिलाने को कहा।

[@ यहां पकौडे और चटनी के नाम रामायण के किरदारों पर]

[@ अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे]

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement