Advertisement
राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा योजना के अंतर्गत प्रदेश के 4.5 करोड़ लोगों को राशन सामग्री

पत्रकार वार्ता के दौरान मंत्री ने बताया कि उपभोक्ताओं को त्वरित राहत प्रदान करने के लिए राज्य उपभोक्ता हेल्पलाइन 1800-180-6030, पोस मशीन से राशन सामग्री लेने के दौरान किसी भी तरह की समस्या के समाधान के लिए हेल्पलाइन नं. 1800-180-6127 पर शिकायत दर्ज करायी जा सकती है। साथ ही उपरोक्त सभी समस्यों के निराकरण के लिए किसी भी समय कोई भी उपभोक्ता हाल ही विभाग की ओर से जारी व्हॉट्सऎप नम्बर 7230086030 पर संदेश द्वारा अपनी समस्या के समाधान के लिए सम्पर्क कर सकता है। नवाचार के रूप में प्रदेश के कुल 33 जिलों के 33 महाविद्यालयों में विद्यालयों की तर्ज पर उपभोक्ता क्लब भी शुरू किये गये हैं। मुख्यमंत्री की मंशा के अनुरूप राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा योजना के अंतर्गत प्रदेश के 4.5 करोड़ पात्र लोगों को उनके हक की पूरी राशन सामग्री समय पर मिल रही है। पोस मशीन के माध्यम से पारदर्शिता के साथ 16.93 करोड़ का ट्राजेंक्शन होने से कालाबाजारी पर अंकुश लगा है। उन्होंने बताया कि जनजातीय उप योजना के क्षेत्र (टीएसपी) में आने वाले दुर्गम इलाकों में 90 प्रतिशत लोगों को खाद्य सूची से जोडा गया है। राज्य सरकार के विशेष प्रयासों से बारां जिले के 30 हजार एवं उदयपुर जिले के 1100 कथौडी परिवार जो अत्यंत गरीब है, को एनएफएसस के अंतर्गत सार्वजनिक वितरण प्रणाली के तहत लाभान्वित किया जा रहा है। जिन पात्र उपभोक्ताओं का पोस मशीन से सत्यापन नहीं हो पा रहा, आधार कार्ड नहीं है, प्रदेश के ऎसे 8061 पात्र लाभार्थियों को भी राशन सामग्री भौतिक सत्यापान कराकर दी जा रही है, जहां पोस मशीन के माध्यम से कनेक्टीविटी की समस्या आ रही है। वर्मा ने बताया कि आमजन के सुलभ अवलोकन हेतु सभी उचित मूल्य दुकानों एवं ग्राम पंचायत मुख्यालय स्थित सभी अटल सेवा केन्द्रों पर खाद्य सुरक्षा योजना अंतर्गत चयनित पात्र लाभार्थियों की ई-पात्रता सूची उपलब्ध है और इतना ही नहीं व्यापक प्रचार-प्रसार हेतु शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों में 10516 सनबोर्ड लगवाकर आम उपभोक्ताओं को विभाग की योजनाओं से लाभान्वित करने की पहल की गयी है। आयोजित प्रेसवार्ता में शासन सचिव राजीव सिंह ठाकुर, अतिरिक्त खाद्य आयुक्त पी. रमेश, विभाग की उपायुक्त अंजू राजपाल, खाद्य मंत्री के विशिष्ठ सहायक विभू कौशिक विभाग एवं खाद्य निगम के सभी अधिकारी उपस्थित रहे।
ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
जयपुर
Advertisement
राजस्थान से
सर्वाधिक पढ़ी गई
Advertisement
Traffic
Features


