Uncontrolled bus divider jumped into car, killing three-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 5:03 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

गुरुग्राम के मानेसर में बस डिवाइडर कूद कार से टकराई, तीन की मौत

khaskhabar.com: सोमवार, 05 जून 2017 5:32 PM (IST)
गुरुग्राम के मानेसर में बस डिवाइडर कूद कार से टकराई, तीन की मौत
मुकेश बघेल,गुरुग्राम। मानेसर में रविवार शाम एक भीषण सड़क हादसे में एक 10 महीने की बच्ची समेत तीन लोगों की मौत हो गई जबकि दो गंभीर रूप से घायल हो गए । मानेसर में दिल्ली जयपुर हाईवे पर तेज़ रफ़्तार से आ रही राजस्थान रोडवेज बस अनियंत्रित होकर एक मारुति ईको कार टकरा गई जिससे कार में सवार एक महिला एक पुरुष और एक 10 महीने की बच्चे की मौके पर ही मौत हो गई है जबकि हादसे में एक 10 साल का बच्चा और उसकी माँ बाल बाल बच गए । हादसा उस समय हुआ जब राजस्थान रोडवेज जयपुर की तरफ से आ रही थी दिल्ली से जयपुर की तरफ जा रही इको कार बस से टकरा गई जिससे यह भीषण हादसा हो गया मरने वाले एक ही परिवार के बताया जा रहे हैं जो कि गुरुग्राम के सिकंदरपुर गांव के रहने वाले थे सिकंदरपुर के रहने वाले दिनेश यादव अपने परिवार के साथ खाटू श्याम दर्शन के लिए जा रहे थे । बताया जा रहा है कि राजस्थान रोडवेज की बस तेज़ रफ़्तार में थी और पहाड़ की ढलान पर ड्राइवर बस पर काबू ना रख सका और बस डिवाइडर कूद कर दूसरी तरफ से आ रही कार से टकरा गई ।
हादसे के बाद बस का ड्राइवर मौके से फरार हो गया । हादसे में सिकंदरपुर निवासी दिनेश यादव, उसकी 10 माह की बेटी नव्या और दिनेश की बुआ रामभतेरी की मौत हो गयी जबकि दिनेश की पत्नी सरोज और 10 साल का बेटा अंशु घायल हो गए जिनका अस्पताल में इलाज चल रहा है । गुरुग्राम पुलिस मामले की जांच कर रही है और मृतकों को शवो को पोस्टमॉर्टेम के लिए भिजवा दिया गया है ।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement